जम्मू। भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश में भाजपा 26 नवंबर से छह दिसंबर तक संविधान गौरव अभियान चलाएगी। यह जानकारी भाजपा एससी मोर्चा के प्रभारी जयदेव रजवाल व अध्यक्ष प्रो. गारू राम भगत की मौजूदगी में हुई बैठक दी गई। इसके साथ ही अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई।
जय देव रजवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा एससी मोर्चा की तरफ से संविधान गौरव अभियान चलाकर संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर मोहन थापा को अभियान का प्रभारी और रघुनंदन व गुलशन भगत को सह प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक में सीमा देवी, केसी भगत, नरसिंह दयाल, गुलशन भगत, राकेश संग्राल, मोहिंद्र भगत, विजय गिल, रघुनंदन कुमार आदि मौजूद रहे।