फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएएचडीसी लेह: स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद उपचुनाव में भाजपा हारी, कांग्रेस के उम्मीदवार जीते

Sat, 17 Sep 2022 02:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एलएएचडीसी लेह के टेमिसगाम निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार ताशी टुंडुप ने भाजपा के दोरजय नामग्याल को 273 मतों से हराया है।कांग्रेस को 861 वोट जबकि बीजेपी के उम्मीदवार को 588 वोट मिले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भारी अंतर से हार गई है। एलएएचडीसी में कांग्रेस के उम्मीदवार भाजपा पर भारी पड़े हैं। जानकारी के अनुसार एलएएचडीसी लेह के टेमिसगाम निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार ताशी टुंडुप ने भाजपा के दोरजय नामग्याल को 273 मतों से हराया है।

विज्ञापन


कांग्रेस को 861 वोट जबकि बीजेपी के उम्मीदवार को 588 वोट मिले। इस बीच कांग्रेस आलाकमान ने अपनी लेह इकाई को जीत पर बधाई दी और गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा- मोदी, शाह और आजाद के लिए कुछ ब्रेकिंग न्यूज है।
विज्ञापन


लद्दाख हिल काउंसिल के टेमिसगाम उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को भारी अंतर से हराया है। लद्दाख जिला कांग्रेस कमेटी को बधाई!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें