फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सुरक्षा के गतिविधियां न करें भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर संभाग में नेताओं पर बढ़े आतंकवादी हमलों की घटनाओं के बीच पार्टी ने अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को अति सतर्क रहने को कहा है। पार्टी कश्मीर में भाजपा नेताओं की सुरक्षा को पुख्ता बनाने का मामला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के संज्ञान में रख चुकी है। पुलिस को नए सिरे से संवेदनशील इलाकों में भाजपा नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं को सुरक्षा कवर मुहैया करवाने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद से जम्मू-कश्मीर में पिछले दो सालों में भाजपा के 23 नेताओं की आतंकी हमलों में जान जा चुकी है। कश्मीर संभाग के कुलगाम जिले में सबसे ज्यादा नौ भाजपा के नेता आतंकी हमलों में अपनी जान गंवा चुके हैं।
जान गंवाने वाले प्रमुख नेताओं में कुलगाम में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलाम रसूल व उनकी पत्नी जवाहिरा बानो, भाजयुुमो के उपाध्यक्ष वसीम वारी, भाजपा के सरपंच राकेश पंडिता, कुलगाम के विधानसभा क्षेत्र प्रमुख जावेद अहमद डार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

भाजपा के कश्मीर प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा का कहना है कि कश्मीर में भाजपा नेताओं पर आतंकवादी हमलों के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में उन्हें सतर्क रहने की अपील की गई है। जो भाजपा नेता आतंकवादियों के निशाने पर हैं। उन्हें सुरक्षा कवर के साथ ही गतिवधियां करने को कहा गया है। बहुत से नेताओं व कार्यकर्ताओं को अभी सुरक्षा कवर नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस को नए सिरे से कहा गया है कि पार्टी के नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं को सुरक्षा कवर जल्द मुहैया करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें