फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद बहाल हुईं ट्रेनें, यात्रियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गन्ने के दाम में बढ़ोतरी को लेकर अंदोलित किसानों का प्रदर्शन खत्म होते ही बुधवार को रेल यातायात बहाल हो गया। पांच दिन से रेल यातायात प्रभावित होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है, लेकिन बुधवार से ट्रेनें दोबारा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार को जम्मू और कटड़ा आने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने तय समय पर चलीं। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म और परिसर में भी यात्रियों की भीड़ देखी गई। हालांकि रैक की उपलब्धता नहीं होने से बेगमपुरा, दूरंतो जैसी ट्रेनें रद्द रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को जम्मू के लिए जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, कटड़ा-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस, कटड़ा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस, कटड़ा-मुंबई स्वराज एक्सप्रेस, कटड़ा-आंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस, कटड़ा-दिल्ली उत्तर संपर्क क्रांति सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। जम्मू रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने कहा कि ट्रेनें चलने से काफी राहत मिली है। दो दिनों से जम्मू में फंसे थे, अब ट्रेनें चलने से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगे। जम्मू रेलवे स्टेशन सीआरएस शाम पाल ने कहा कि बुधवार को ज्यादातर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। वीरवार को कुछ और ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें