केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बारामुला जिले के सोपोर से अपहृत भाजपा नेता मेहराजुद्दीन मल्ला की सुरक्षित घर वापसी का श्रेय सुरक्षाबलों को देते हुए उन्हें बधाई दी है। सिंह ने कहा कि सुरक्षाबल व जम्मू-कश्मीर पुलिस सभी प्रशंसा के पात्र हैं।
उन्होंने लिखा कि कश्मीर में सुरक्षाबलों पर लोग आसानी से आरोप लगा देते हैं परंतु आरोपों से बेपरवाह जवान बिना कोई समय गंवाए लोगों की जान बचाने को तत्पर रहते हैं। जो लोग जवानों पर आरोप लगाते हैं उनमें आतंकवादियों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है।
अपहरण पर उमर ने लगाई सवालों की झड़ी
भाजपा नेता मेहराजुद्दीन के अपहरण पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सवालों की झड़ी लगा दी। पुलिस के दावों पर सवाल उठाते हुए उमर ने ट्वीट किया- मेहराज को छुड़ाया तो कहां से ? किसने अपहरण किया, क्या उसे निजी सुरक्षा दी गई थी, अगर हां तो अपहरण कैसे हो गया, एक भी गोली चलाए बिना उसे कैसे छुड़ा लिया गया, क्या अपहर्ता उसे छोड़कर भाग गए ? यह अपहरण और रेस्क्यू जवाब से कहीं ज्यादा सवाल खड़े कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के दामाद सचिन पायलट को लगा झटका, तो घाटी में शुरू हो गए अटल सरकार के वो किस्से