आरएस पुरा। शनिवार दोपहर को 3 बजे ठप हुई बिजली करीब 9.30 बजे सुचारु हुई। इस दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दिनों से बिजली ठप होने पर लोगों को पहले ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार दोपहर को बिजली बंद होने पर लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाया। गर्मी से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कस्बे के राम सिंह ने कहा कि अभी गर्मी की शुरुआत हुई है, और बिजली विभाग द्वारा कटौती की जा रही है। शनिवार दोपहर को बिजली सेवा बंद होने पर शाम तक बहाल नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभाग के अधिकारियों द्वारा पूछने पर उन्होंने कहा कि कोई फाल्ट आया है, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है, लेकिन बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई।