बिश्नाह। क्षेत्र गांव मोर्चा पुर में स्थित विशेष समुदाय के रिहायशी कुल्लों में शनिवार की दोपहर आग लग गई। इसमें तीन कुल्ले जलकर राख हो गए। इनमें 13 मवेशी भी जुलूस गए।
इसके अलावा घर के जरूरी सामान सहित नकदी जलकर राख हो गई। इस आग में पांच भैंसें 6 बकरियां, दो कुत्तों की भी जलकर मौत हो गई। यह कुल्ले फक्करदीन पुत्र तेजदिन मूसा अली व मोहम्मद हनीफ के थे। वह मोर्चापुर अरनिया में रहते हैं। उसने बताया कि शनिवार सुबह दूध लेकर वह शहर गया था। तभी पीछे से सूचित किया गया कि उसके घर में आग लगी है। इसमें एक मवेशी की जलकर मौत हो गई है। उसके सिवा बाकी के घर का जरूरी सामान सामान भी राख हो गया। हमारे पास कुछ नहीं बचा है। हम प्रशासन व सरकार से मांग करते हैं कि हम गरीबों का कुछ ख्याल किया जाएगा, और हमें मुआवजा दिया जाए।
हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने काबू पाया।