अरनिया। वार्ड-पांच में लगाया गया ट्रांसफार्मर कभी भी किसी को अपनी चपेट में ले सकता है। इससे लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष है। यहां जमीन पर ही 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इसकी केबल व फ्यूज जमीन से मात्र तीन फीट की ऊंचाई पर हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासी सोम, राज, दीपक कुमार, बाबू राम तिलक राज आदि का कहना है कि सड़क किनारे जमीन पर लगाए गए इस ट्रांसफार्मर को कोई बच्चा भी आराम से फ्यूज व लीडों तक पहुंच सकता है, क्योंकि बच्चों को इसकी जानकारी नहीं होती। वहीं इसी के पास नियाबत कार्यालय भी है। यहां दिन में सैकड़ों लोग आते हैं। इसके अलावा सबसे अधिक खतरा मवेशियों का है, जो कभी भी इसके संपर्क में आ सकते हैं। विभाग से हमारी गुजारिश है कि इस समस्या का फौरन हल किया जाए।