फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने उपायुक्त से जन समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
डीडीसी सदस्य वीर नारी शारदा भाऊ ने डीसी जम्मू से मुलाकात कर जन समस्याओं पर चर्चा की
विज्ञापन
ज्यौड़ियां/ अखनूर। डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ ने मंगलवार को उपायुक्त अंशुल गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान जन समस्याओं पर चर्चा की। डीडीसी सदस्य ने पंचयात गंडारबां को लोगों को मुआवजे को लेकर चली आ रही समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया। उन्हें ज्ञापन सौंप कर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

सनद रहे कि सेना के अधीन आई गाँव गंडारबां के लोगों की जमीन का मुआवजा हर साल दिया जाता है, लेकिन इसके लिए लोगों को बार-बार उपायुक्त कार्यालय जम्मू के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसको लेकर लोगों का प्रतिनिधिमंडल शारदा भाऊ के नेतृत्व में उपायुक्त से मिला और समस्या बताई। इसका संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्या हल की जाएगी और बाकी बचा मुआवजा लोगों को दिया जाएगा। इस मौके पर पंचायत गंडारबां से दलबीर सिंह, मोहन सिंह, पूर्व सिंह व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें