फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया मिलाद उन नबी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। पैगंबर मुहम्मद रसूल अल्लाह की जयंती बारावफात मंगलवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई। जिले भर में मस्जिदों में समारोह आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में मुसलमानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बारावफात को लेकर मस्जिद गूल संगलदान, बटोत, चंद्रकोट, मैत्रा सेरी रामबन में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बनिहाल में एक जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोग इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद के नारे लगाते दिखे। बाद में मरकजी जामिया मस्जिद बनिहाल के सामने एनएसी पार्क में इस्लामी झंडा फहराया गया। उन्होंने मुसलमानों को पैगंबर मुहम्मद के बताए सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि इस्लाम भाईचारे, सादगी, करुणा और नैतिकता के मूल्यों की शिक्षा देता है। आशा है कि मुसलमान इस्लाम के सिद्धांतों का पालन करेंगे और पैगंबर मुहम्मद के दिखाए मार्ग का अनुसरण करेंगे। बनिहाल को छोड़कर प्रशासन और पुलिस की तरफ से कोविड के चलते जिले के किसी भी इलाके में जुलूस नहीं निकालने दिया। इस पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें