फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर वार: बारामुला में चार माह में 145 तस्कर गिरफ्तार, 1.88 करोड़ के मादक पदार्थ, 14 वाहन जब्त, 79 केस दर्ज

Thu, 02 May 2024 01:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में 2024 के शुरुआती चार महीनों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 79 मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में 2024 के शुरुआती चार महीनों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 79 मामले दर्ज किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 36 कुख्यात नशा तस्कर शामिल हैं। पुलिस ने 1.88 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों के साथ इनकी तस्करी के लिए 14 वाहनों को जब्त किया गया है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने आसपड़ोस में नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़ी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ हमारी लगातार कार्रवाइयों से समुदाय के सदस्यों को आश्वस्त होना चाहिए कि हम अपने समाज को नशीली दवाओं के खतरे से मुक्त रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें