फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: डल झील पर मंडराए लड़ाकू विमान, चिनूक ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Sat, 25 Sep 2021 11:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

रिहर्सल के दौरान पायलटों ने कुशलता से नेविगेट करने, समन्वय करने और सिंक्रोनाइज करने की अपनी क्षमता को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
रिहर्सल के दौरान चिनूक हेलिकॉप्टर ने हैरतअंगेज करतब दिखाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को होने वाले एयर शो के मद्देनजर शनिवार को डल झील के ऊपर दिन भर वायु सेना के लड़ाकू विमान व हेलिकॉप्टर मंडराते रहे। रिहर्सल के दौरान चिनूक हेलिकॉप्टर ने भी हैरतअंगेज करतब दिखाए। रविवार को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा कार्यक्रम का एसकेआईसीसी से शुभारंभ करेंगे। डल इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


रिहर्सल के दौरान पायलटों ने कुशलता से नेविगेट करने, समन्वय करने और सिंक्रोनाइज करने की अपनी क्षमता को प्रदर्शित किया। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने एयर शो का आनंद उठाया। कश्मीर के युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
यह भी पढ़ें- सफलता की कहानी: 22 साल के सुचेतर ने यूपीएससी में रोशन किया जम्मू-कश्मीर का नाम, जरूर पढ़ें यह संदेश    
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना में नौकरी के अवसरों के बारे में युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए शो का थीम ‘गिव विंग्स टु योर ड्रीम्स’ रखा गया है। एयर शो में सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम, पैरामोटर और पावर्ड हैंग-ग्लाइडर डिस्प्ले, मिग-21 बाइसन द्वारा फ्लाईपास्ट, एसयू-30 एयरक्राफ्ट द्वारा एरोबेटिक्स एयर डिस्प्ले होगा। इसके अलावा आकाशगंगा स्काई डाइविंग डिस्प्ले, सिम्फ नी ऑर्केस्ट्रा डिस्प्ले और प्रेरणादायी फोटो प्रदर्शनी भी शामिल होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें