फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्र-छात्राओं को शिविर में नया सीखने को मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। डिग्री कॉलेज ने चल रहे विशेष शीतकालीन शिविर में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से प्राचार्य प्रो. रजनी भगत के संरक्षण व प्रो. बिंदू कुमारी, एनएसएस की देखरेख में चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. अनु राधा भारती नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. मनजीत सिंह ईएनटी विशेषज्ञ, दलजीत सिंह समोत्रा जूनियर फार्मासिस्ट, मीता कुमारी, गारो देवी सहित डॉक्टरों की टीम ने आंखों, कानों, नाक और गला की जांच की। इससे पूर्व छा-छात्राओं को विशेष शिविर में सामाजिक जीवन में कुछ नया सीखने को मिला।
विज्ञापन

इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितिरत करने के साथ उन्हें सर्दी में होने वाली बीमारियों के लक्षणों, उनकी रोकथाम के लिए जागरूक किया। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. मोनिका सूरी ने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रकार के शिविर दूसरे स्कूलों में लगाए जाएंगे। उन्होंने काॅलेज की एनएसएस इकाई के प्रयास की भी सराहना की, जिसके सहयोग से शिविर में छात्र-छात्राओं को नया सीखने का मौका मिला। इस दौरान काॅलेज के शिक्षक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें