फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। डिग्री कालेज ने साइबर जागरूकता दिवस के अंतर्गत आईक्यूएसी, एनएसएस यूनिट, हेल्थ एंड इको क्लब और कॉलेज की गतिविधि और सांस्कृतिक मामलों की समिति के सहयोग से साइबर जागरूकता पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. कुलदीप राज शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने साइबर अपराध के बारे में जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को साइबर अपराध के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और खुद को साइबर सुरक्षित बनाने पर भी जोर दिया, ताकि किसी भी तरह के साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सके। प्रो. शर्मा ने समाज के कल्याण में प्रौद्योगिकी की भूमिका के बारे में भी विस्तार से बात की और इसका उपयोग बुद्धिमानी से करने का आह्वान किया।
डॉ. राकेश भारती, प्रोफेसर नसीब कुमार भगत व प्रोफेसर अमिता शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को जज किया। प्रतियोगिता में एल्बी ने पहला, सोनिया भारती ने दूसरा और मोनिका शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में गतिविधियां एवं सांस्कृतिक मामलों की समिति के संयोजक डाक्टर रिमझिम गुप्ता डॉ. वंदना राजपूत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और प्रोफेसर सुषमा कुमारी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें