सीआरपीएफ की 82वीं बटालियन पर बुधवार की रात आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड निशाने पर नहीं लगने के कारण किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सौरा इलाके के हाफिज बाग स्थित कैंप में अज्ञात लोग ग्रेनेड फेंक कर भाग खड़े हुए।
सीआरपीएफ के पीआरओ भावेश चंद्र ने कहा कि घटना के बाद उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फेंका गया विस्फोटक ग्रेनेड था या कोई अन्य वस्तु, इसकी जांच की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और आसपास का इलाका पूरी तरह से बंद हो गया।