फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: आठ जज बनाए गए प्रशासनिक जज

Wed, 03 Feb 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जजों, ट्रिब्यूनल और फोरम की प्रशासनिक देखभाल के लिए हाईकोर्ट के आठ जजों को प्रशासनिक जज बनाया गया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल एमके हंजूरा ने आदेश जारी किया।
विज्ञापन


जस्टिस मोहम्मद याकूब मीर को जम्मू, बारामुला, लेह जिला जज, एमएसीटी जम्मू, डिवीजनल कंज्यूमर फोरम जम्मू, स्पेशल ट्रिब्यूनल (रेवेन्यू), जम्मू लेबर कोर्ट एंड इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल और सेल्स टैक्स ट्रिब्यूनल के प्रशासनिक जज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जस्टिस मुजफ्फर हुसैन अतर को श्रीनगर, अनंतनाग, सांबा जिला कोर्ट, एमएसीटी श्रीनगर, डिवीजनल कंज्यूमर फोरम श्रीनगर, स्पेशल ट्रिब्यूनल (रेवेन्यू) श्रीनगर और वन मैन फोरेस्ट अथारिटी का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


जस्टिस अली मोहम्मद सागर को जिला बडगाम, शोपियां, रियासी, जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर को उधमपुर, रामबन और गांदरबल, जस्टिस ताशी राबस्तन को डोडा, किश्तवाड़ और कुलगाम, जस्टिस बंसी लाल भट को पुंछ, राजोरी और पुलवामा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं जस्टिस जनक राज कोतवाल को कठुआ और कुपवाड़ा, जस्टिस बीएस वालिया को कारगिल और बांडीपोरा जिला कोर्ट का प्रशासनिक जज नियुक्त किया गया है। इससे इन जिला कोर्ट के प्रशासनिक कामों को जल्द सुलझाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें