फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में गुजरात की ईवीएम को नो एंट्री!

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिये गुजरात से आने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य से गुजरात गई टीमें भी खाली हाथ लौटकर वापस आ गई हैं।
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग अब राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अगले आदेशों की प्रतीक्षा कर रहा है। अब रियासत के चुनाव के लिए ईवीएम कहां से मंगवाई जाएंगी इसके लिये अधिकारिक तौर पर आदेश नहीं आए हैं।

बताया जाता है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिये ईवीएम बिहार अथवा झारखंड से आ सकती हैं। हालांकि ऐसी खबरों से राज्य के चुनाव अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने जताया था विरोध

उनके अनुसार अधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी नहीं कहा गया है। उल्लेखनीय है कि मोदी के गढ़ से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को राज्य विधानसभा चुनावों के लिये मंगवाए जाने पर राज्य में राजनीतिक तौर पर कुछ पार्टियों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

इसी के मद्देनजर ऐसी खबरें भी सामने आई कि ईवीएम गुजरात की जगह झारखंड अथवा बिहार से आ सकती हैं। राज्य से गुजरात के लिये 18 अगस्त को टीमें भेजी गई थीं।

इन टीमों द्वारा विधानसभा चुनावों के लिये बीस हजार बैलेट यूनिट और सोलह हजार काउंटिंग यूनिट लाए जाने थे। लेकिन इवीएम को लेकर गर्माई सियासत के मद्देनजर भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुये राज्य चुनाव विभाग द्वारा सभी टीमें वापस बुला ली गई हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के अगले आदेश की प्रतीक्षा

इस संबंध में मंडलायुक्त शांत मनु ने स्वीकार किया कि उन्होंने गुजरात से टीमों को वापस बुला लिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक अधिकारिक तौर पर उनके पास निर्देश नहीं आए हैं कि ईवीएम कहां से लाई जानी हैं।

चुनाव आयोग के अगले निर्देशों तक इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि बिहार अथवा झारखंड से राज्य में ईवीएम आ सकती हैं। इस संबंध में कोई भी फैसला चुनाव आयोग ही करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें