बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने शराब की 100 बोतल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिडको चौक में एक युवक शराब की खेप लेकर घूम रहा था। जिला विशेष इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान भूपेंद्र कुमार निवासी राजीव कॉलोनी बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई है।
गत दिन भी एक व्यक्ति को शराब की खेप के साथ पकड़ा गया था। जबसे साप्ताहिक पाबंदी का ऐलान प्रशासन द्वारा किया गया है। तब से शराब का धंधा ज्यादा बढ़ गया है। क्योंकि साप्ताहिक पाबंदी के दौरान शराब के ठेके बंद रहते हैं, और शराब की कालाबाजारी करने वाले बड़ी मात्रा में शराब खरीद कर रख लेते हैं। बाद में उसे मनचाहे दामों पर बेचते हैं।