फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर में लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोपोर/अनंतनाग। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सोमवार की रात को सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन पिस्टल, तीन मैगजीन, 22 गोलियां, एक ग्रेनेड तथा 79800 रुपये बरामद किए गए। पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वाडूराबाला से सोनारवान पुल की ओर से आतंकियों की मूवमेंट की सूचना पर वाडूराबाला गांव के पास नाका लगाया गया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। नाका देख तीनों संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगे लेकिन उन्हें धर दबोचा गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने संयत बरतते हुए फायरिंग नहीं की क्योंकि अंधेरे की वजह से आम नागरिकों को नुकसान पहुंच सकता था। गिरफ्तार आतंकियों की शिनाख्त बरथ कलां के तुफैल अहमद मीर व ओवैस अहमद मीर तथा मस्जिद मोहल्ला के शब्बीर अहमद वागे के रूप में हुई है। पूछताछ में इन्होंने लश्कर के लिए काम करने की बात कबूल की। साथ ही बताया कि सुरक्षा बलों पर हमले की उनकी योजना थी। पुलिस ने बताया कि इनसे पूछताछ की जा रही है।
वहीं, अनंतनाग जिले के डोरू में एक वाहन से एक एके 56 राइफल, दो पिस्टल, छह हैंड ग्रेनेड तथा काफी संख्या में गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हरकत के बाद रात में चेकिंग के दौरान एक वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। इस पर हवाई फायरिंग की गई तब चालक वाहन रोककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। बाद में तलाशी के दौरान हथियार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें