जम्मू। बस स्टैंड पुलिस ने सोमवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापे मारे। इस दौरान चार चेन स्नैचर हिरासत में लिए। चेन स्नैचिंग की घटना अलग-अलग जगहों पर होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने उमेश साहनी निवासी गुढ़ा बख्शी नगर, रोशन लाल निवासी रेशमघर कालोनी, गंगा निवासी तहसील नेजा गढ़ ओडिशा और अनवर निवासी बिहार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लाखों रुपये के चोरी का सामान मिला है।
आरोपियों से सात मोबाइल, दो आयरन हामर, 24 मोबाइल कवर, एक जेट मोटर, छह यूएसबी, छह बैटरी, सात चार्जर, दो इयरफोन मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि बस स्टैंड के बीसी रोड पर महिलाओं से आभूषण चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं। यहां करीब दर्जन भर चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। खासकर पैदल चलने वाली महिलाओं के मोबाइल और आभूषण चोरी किए जा रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आरोपियों को पकड़ा है।