अखनूर। चौकी चौकी चौहरा पुलिस ने धोखेबाज में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उससे लाखों रुपये की कीमत के चोरी के गहने और अन्य कीमती समान बरामद किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चौकी चौहरा पुलिस चौकी में सोहल लाल निवासी मैरा मेंदरियां ने शिकायत दर्ज कराई कि बलदेव सिंह निवासी रियासी ने उसके साथ धोखाधड़ी करके सोने के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है। एसएचओ अखनूर हिलाल अजहर की देखरेख में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान चौकी चौहरा पुलिस के इंस्पेक्टर अंकुज कुमार ने उसे गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने खुलासा किया कि उसने काला जादू का डर फैलाकर धोखाधड़ी से सोने की वस्तुओं को ले लिया है। उसके खुलासे पर सोने के आभूषण हार, दो लॉकेट, तीन उंगलियों के छल्ले नग, दो जोडे़ कान के छल्ले, टिक्का, नथ, सोने की चेन और अन्य सामग्री बरामदगी की। एसडीपीओ वरुण जंडियाल और एसपी ग्रामीण संजय शर्मा की देखरेख में अभियान चलाया गया। पुलिस अन्य मामलों में भी उसकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।