फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौड़ पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ थाने में 13 जुलाई को राकेश गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि खौड़ क्षेत्र से एक आटो अजय कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी पलातन से खरीदा। उसी ने धोखाधड़ी से मेरा आटो चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आटो चोर की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बलविंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ पीएसआई अखिल सेन आदि शामिल रहे। टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपी अजय कुमार निवासी पलातन (पलांवाला) तहसील खौड़ को शाहपुर कंडी पठानकोट पंजाब से गिरफ्तार किया। आटो भी बरामदा किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के अन्य मामलों में भी शामिल है। अभी और भी बरामदगी की उम्मीद है। गिरफ्तारी व जब्ती को एसपी ग्रामीण संजय शर्मा के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें