फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 30 तक छात्र भर सकेंगे परीक्षा फार्म

Sat, 20 Sep 2014 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि अब 20 सितंबर से बढ़ाकर 30 तक कर दी है। बोर्ड ने अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए लिया है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 10वीं कक्षा के विद्यार्थी बिना लेट फीस के अपने परीक्षा फार्म अब 30 सितंबर तक भर पाएंगे। इस बात की जानकारी राज्य शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन रेणू गोस्वामी ने अमर उजाला को दी।

उन्होंने बताया कि जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में बाढ़ से तबाही के बाद अभी तक लोग इससे उबर नहीं पाए हैं। कई क्षेत्रों में स्कूलों या विद्यार्थियों के पास 20 सितंबर अंतिम तिथि होने की कोई जानकारी नहीं थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि को अब 20 से बढ़ा कर 30 सितंबर तक कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं बोर्ड का आभार प्रकट करते हुए कई स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। बुद्धल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि इससे हमें फार्म भरने के लिए समय मिल गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अब लेट फीस के साथ फार्म भरने की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन


थन्नामंडी के सरपंच लाल हुसैन और बुद्धल के सरपंच बदर दीन ने बोर्ड के प्रति आभार प्रकट करते हुए इसे विद्यार्थियों के हित में सही निर्णय बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें