राज्य में बाढ़ से तबाही के बाद पीड़ित लोगों की सहायता के लिए कई गैर सरकारी संस्थाएं भी बढ़ चढ़ कर योगदान कर रही हैं। इसी कड़ी में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राजोरी में गठित पीर पंजाल वेलफेयर मिशन द्वारा चंदा इकट्ठा कर घाटी में राहत सामग्री भेजी गई है।
इस अवसर पर मिशन के अध्यक्ष प्रोफेसर सलीम वानी वे बताया कि पिछले करीब दो हफ्तों से मिशन के सदस्यों ने घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा किया है। विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों से भी चंदा इकट्ठा किया गया है। दो हफ्तों में करीब 15 लाख रुपये इकट्ठे किए गए।
इससे करीब पांच लाख रुपये की राहत सामग्री जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई। करीब 10 लाख रुपये की राहत सामग्री कश्मीर घाटी के लिए भेजी जा रही है। इसमें विशेष कर दवाएं, मिनरल वाटर, कंबल, खाने-पीने की वस्तुएं और दूध है।