अधिकारियों ने बताया कि सेना और स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मिलकर बचाव अभियान चलाया। बचाव दल को तेज बहाव होने के कारण अभियान में दिक्कत उठानी पड़ी।
सेना और पुलिस के जवानों ने किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी में पानी के तेज बहाव के बीच फंसे दो युवकों को पांच घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बचा लिया है। सुनील और बबलू शनिवार देर शाम पद्दार इलाके के शोल गांव में अपनी जेसीबी से नदी को पार करने के दौरान फंस गए थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मिलकर बचाव अभियान चलाया। बचाव दल को तेज बहाव होने के कारण अभियान में दिक्कत उठानी पड़ी। सेना के दो जाबांजों ने पुल से रस्सी बांधकर नदी पार कर दोनों तक पहुंचे। इसके बाद वाहन की छत पर बैठे दोनों युवकों को बचा लिया गया।