फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी: सांबा के बंद टिप क्षेत्र में मिली एंटी टैंक बारूदी सुरंग, बम निरोधक दस्ते ने की निष्क्रिय

Sat, 30 Jul 2022 01:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सीमावर्ती गांव बैनगलाड के अग्रिम मोर्चा बंद टिप के पास ग्रामीण को लोहेनुमा वस्तु मिली। सतर्कता दिखाते हुए ग्रामीण व्यक्ति ने बीएसएफ के जवानों को दी सूचना दी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाकर बारूदी सुरंग को निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला के सीमावर्ती क्षेत्र बंद टिप से स्थानीय व्यक्ति को एक एंटी टैंक बारूदी सुरंग मिली। इसकी सूचना सीमा सुरक्षा बल को दी गई। बाद में बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बारूरी सुरंग को निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव बैनगलाड के अग्रिम मोर्चा बंद टिप के पास एक ग्रामीण को लोहेनुमा वस्तु मिली। सतर्कता दिखाते हुए ग्रामीण व्यक्ति ने बीएसएफ के जवानों को दी सूचना दी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाकर बारूदी सुरंग को निष्क्रिय कर दिया गया।

जनवरी माह में पुंछ जिले के शिंदरा इलाके में सुरक्षा बलों ने 200 डेटोनेटर बरामद किए थे, जिन्हें बाद में नष्ट कर दिया गया था। वहीं चार जुलाई को सांबा के राजपुरा क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था।
विज्ञापन


इससे पूर्व 29 मई को कठुआ जिले के राजबाग पुलिस थाना क्षेत्र के तहत सात यूबीजीएल ग्रेनेड और सात मैग्नेटिक बम बरामद हुए थे, जिसे सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें