फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर वार: राजोरी में रिश्वत लेते हुए TSO गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई

Wed, 11 Oct 2023 04:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। बुधवार को राजोरी के सीएपीडी कार्यालय में ब्यूरो की टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन
राजोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। बुधवार को राजोरी के सीएपीडी कार्यालय में ब्यूरो की टीम ने छापा मारा। इस दौरान तहसील सप्लाई अधिकारी (टीएसओ) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से 18 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। सूत्रों के मुताबिक, एसीबी ने कुछ आधिकारिक रिकॉर्ड भी जब्त किया है। इस मामले में आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, 35 कर्मी बर्खास्त, 32 को समयपूर्व सेवा से किया बाहर

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर में 35 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि 32 को समय पूर्व सेवानिवृत्ति दी गई है। गृह मंत्रालय की 2022-23 के वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले तीन साल में विकास के मोर्चे पर सफलता मिली है। परियोजनाओं के समय पर पूरा होने पर पूरा ध्यान केंद्रित किया गया है। बीम्स के तहत सभी काम हो रहे हैं। 

जम्मू कश्मीर में पर्यटन के क्षेत्र में जबर्दस्त उछाल आया है। वर्ष 2022 में 1.80 करोड़ पर्यटक पहुंचे। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 स्थानों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने तथा इन स्थानों पर 75 महोत्सव कराने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें