फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी पेट्रोल-डीजल देने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। जम्मू-पुंछ व राजौरी हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल और डीजल दिए जाने के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने पौनी में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वाहन चालक लक्की ने बताया कि उन्होंने वाहन में पंप से दस लीटर डीजल डलवाया था, लेकिन कुछ ही समय बाद वाहन बंद होने लगा। काफी प्रयास के बाद भी स्टार्ट नहीं हुआ। मेकेनिक को दिखाया तो डीजल में केरोसिन की मिलावट की बात सामन आई। बताया कि इससे इंजन सीज हो गया था। जांच के लिए कुछ और लोगों ने भी पेट्रोल व डीजल मंगवाया, जिस में भी केरोसिन तेल की मिलावट पाई गई। इसके बाद पौनी में लोगों ने भांवला स्थित पेट्रोल पंप के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
इस मौके पर पंकज शर्मा, जोगेंद्र सिंह व मोहन लाल ने बताया कि पंप के खिलाफ कुछ दिन पहले भी शिकायत मिल चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने कहा कि अगर तेल सही गुणवत्ता का नहीं मिला तो वह हाईवे बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें