फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण सामग्री के मनमाने दाम वसूलने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। खनन ब्लॉक पर निर्माण सामग्री के मनमाने दाम वसूलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को आल पार्टी एसोसिएशन के बैनर तले जनाना पार्क से मिनी सचिवालय तक रोष निकाली गई। इसमें सभी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

रैली में कहा गया कि निर्माण सामग्री के मनमाने दाम वसूलने पर आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग इस संदर्भ में जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। दाम को कम भी नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों को निर्माण करना मुश्किल हो गया है। कई स्थानों के नदी-नालों से अवैध खनन जारी है। खनन माफिया अवैध खनन कर दो से तीन गुणा ज्यादा दाम वसूल रहा है। कुछ दिन पहले सीला, बारादरी व माहौर-गुलाबगढ़ में खनन में संलिप्त कई वाहनों को पकड़ा है।
सचिवालय में जोरदार नारेबाजी की गई। मौके पर डीडीसी चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग ने कहा कि खनन से संबंधित कई शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर 15 अगस्त तक दाम कम नहीं हुए तो लोगों के साथ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

महंगाई पर नेकां ने भाजपा को घेरा
मंगलवार को निकाली गई रोष रैली के दौरान सभी राजनितिक दलों के सदस्य खनन के मुद्दे पर एकजुट दिखाई दिए। लेकिन महंगाई और पैट्रो पदार्थों के दाम में बढ़ोतरी पर भाजपा व नेकां कार्यकर्ता एक-दूसरे का विरोध करते दिखाई दिए। सचिवालय में डीडीसी चेयरमैन जैसे ही प्रधानमंत्री के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी देने लगे तो नेकां कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें