मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी की पहचान कमाल भाई उर्फ जट्ट के रूप में हुई है। वह 2018 से पुलवामा-शोपियां समेत अन्य जगहों पर आतंकी वारदात में शामिल था। उसके खिलाफ केस भी दर्ज थे। दूसरे मुठभेड़ गांदरबल के सेरच में शनिवार सुबह हुई। यहां जवाबी कार्रवाई में लश्कर का एक आतंकी मारा गया। तीसरा ऑपरेशन कुपवाड़ा जिले के नेचमा रजवार में चलाया गया। सुरक्षाबलों ने यहां लश्कर का आतंकी मारा गया।
आईजी ने बताया कि पूरे घाटी में कई जगहों पर आतंकरोधी अभियान चलाए हैं। पुलवामा में दो, गांदरबल और हंदवाड़ा में एक-एक आतंकी मारा गया है। हंदवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ खत्म हो गई है।
आतंकियों ने सरपंच के घर में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में मौत
इससे पहले कुलगाम जिले के अडूरा गांव में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने एक सरपंच के घर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। आतंकियों ने पास से गोली मारी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। शब्बीर की पत्नी भी अडूरा के वार्ड तीन से पंच हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आतंकी इस महीने अब तक तीन पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या कर चुके हैं।