फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अमित शाह: शहीदों के परिवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, साथ ही की सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

सार

अमित शाह दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। शुक्रवार को शाह ने जम्मू के राजभवन में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को नौकरी नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। शाह ने जम्मू के राजभवन में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को नौकरी नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, डीजीपी दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे। अमित शाह ने शहीदों के परिवारों से बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही अमित शाह ने उप-राज्यपाल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

अमित शाह ने आतंकवादी घटनाओं में शहीद हुए पुलिस के चार सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति आदेश सौंपे। उन्होंने कहा कि पुलिस के इन बहादुर सुरक्षाकर्मियों द्वारा दिखाए गए साहस और प्रतिबद्धता पर पूरे राष्ट्र को गर्व है। 

विज्ञापन


अनुकंपा के आधार पर इन्हें मिली नौकरी

  • पूजा देवी को जम्मू जिले में पंचायत सचिव नियुक्त किया गया है। वे रोहित कुमार की पत्नी हैं। रोहित कुमार 12 जनवरी 2022 को कुलगाम जिले मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे। इस मुठभेड़ में पाकिस्तान का खूंखार आतंकवादी बाबर मारा गया था।
  • इफरा याकूब को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में अर्दली सह चौकीदार के पद पर नियुक्त किया गया है। इफरा शहीद हेड कांस्टेबल मोहम्मद याकूब शाह का बेटी हैं। मोहम्मद याकूब 13 अगस्त 2014 को ड्यूटी पूरी करने के बाद अनंतनाग जा रहे थे। पंपोर में आतंकवादियों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया। इसमें हेड कांस्टेबल मोहम्मद याकूब शाह शहीद हो गए थे।
  • आबिद बशीर को जम्मू-कश्मीर पुलिस में फॉलोवर के पद पर नियुक्त किया गया है। आबिद शहीद कांस्टेबल बशीर अहमद शेख के बेटे हैं। 29/30 जनवरी 2000 की मध्यरात्रि आतंकवादियों ने गांदरबल में पुलिस दल पर हमला किया। जिसमें कांस्टेबल बशीर अहमद शेख शहीद हो गए थे।
  • मोहसिन मुश्ताक को जम्मू-कश्मीर पुलिस में फॉलोवर के रूप में नियुक्ति दी गई है। वह फॉलोवर मुश्ताक अहमद के बेटे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें