फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के छह मददगार गिरफ्तार

Fri, 18 Mar 2022 04:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलवामा में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के छह मददगारों को गिरफ्तार किया है। वह युवाओं को हाइब्रिड आतंकवादियों के तौर पर कार्य करने के लिए बरगलाने का काम करते थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : Terrorist - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा में पुलिस ने टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े छह मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी रसद, आश्रय प्रदान करने और युवाओं को हाइब्रिड आतंकवादियों के रूप में कार्य करने के लिए बरगलाने में शामिल थे।

विज्ञापन


इन मददगारों में लेल्हार काकापोरा के रहने वाला रऊफ अहमद लोन उर्फ अमजीद, पंपोर के अलोचीबाग का निवासी आकिब मकबूल भट, लारवे काकपोरा का निवासी जावेद अहमद डार, परिगाम का निवासी अर्शीद अहमद मीर, रमीज राजा और लारवे काकापोरा निवासी मोही-उद-दीन डार शामिल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आतंकी सहयोगी दहशतगर्दों को रसद प्रदान करने, आश्रय देने, आतंक के लिए पैसों का प्रबंधन करने और आवाजाही की व्यवस्था करने के साथ-साथ युवाओं को हाइब्रिड आतंकवादियों के रूप में कार्य करने के लिए बरगलाने का काम करते थे।
विज्ञापन


जांच दल को यह भी पता चला कि वे सभी सेदरगुंड काकापोरा के निवासी आतंकी कमांडर रियाज अहमद डार उर्फ खालिद उर्फ शीराज के साथ लगातार संपर्क में थे और उसके निर्देश पर जिले में आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें