फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : आधार शिविर के आसपास के इलाकों में लोगों की पड़ताल शुरू, आतंकी गतिविधियों के बीच सुरक्षा बनी चुनौती

Sat, 30 Apr 2022 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू

सार

भगवती नगर आधार शिविर समेत अन्य केंद्रों के बाहर और अंदर होगी सुरक्षा बलों की दोगुनी तैनाती। प्रवेश द्वारा लखनपुर में भी होगा सुरक्षा का कड़ा घेरा।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में यात्रा को संपूर्ण सुरक्षित माहौल देने की कवायद शुरू कर दी गई है। शहर के भगवती नगर स्थित आधार शिविर और आसपास रहने वाले लोगों की वेरिफिकेशन शुरू कर दी गई है। पुलिस इन इलाकों में रहने वाले उन लोगों की कुंडली खंगाल रही है, जो पिछले 2 साल से इन इलाकों में रहने आए हैं। वहीं आधार शिविर समेत तमाम जगह चौतरफा घेरे में रहेंगी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्य रूप से भगवती नगर आधार शिविर में ही यात्रियों को ठहराया जाता रहा है। इस बार भी यात्री यहीं पर ठहराए जाएंगे। लिहाजा इस शिविर के आसपास का पूरा इलाका खंगाला जा रहा है, ताकि इन इलाकों में कोई भी संदिग्ध पनाह लेकर यात्रा में खलल न डाल सके। इसके अलावा शहर की पुरानी मंडी, पीरखो मंदिर, कई सरकारी स्कूलों में भी यात्रियों को ठहराया जाता है। ऐसे में इन इलाकों में पुलिस जांच कर रही है। संदिग्धों की तलाश में कई जगहों पर पुलिस की ओर से पूछताछ शुरू की गई है। 

भगवती नगर समेत अन्य जगहों पर पूरी नजर है। इन इलाकों में कौन किराए पर रह रहा है, इसकी पूरी जानकारी ली जा रही है। शिविर में थोड़े ही दिन में सुरक्षाकर्मी पहुंचना शुरू हो जाएंगे। हमारे पास थोड़े-थोड़े अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां पहुंचना शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन

-कुलवीर हांडा, एसपी नॉर्थ, जम्मू

श्री अमरनाथ यात्रा दो साल के बाद होने जा रही है। निश्चित तौर पर इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। भगवती नगर आधार शिविर समेत अन्य केंद्रों के भीतर दोगुनी तैनाती होगी। हमारे जवान आधुनिक उपकरणों और हथियारों के साथ सुरक्षा में तैनाती होगी। काफी संख्या में सीआरपीएफ की कंपनियां पहुंचना शुरू हो गई हैं। यात्रा की सुरक्षा में सभी तरह के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। 
-शिवनंदन चौधरी, प्रवक्ता, सीआरपीएफ, जम्मू

इसमें कोई दो राय नहीं कि पिछले कुछ समय से आतंकी वारदातें बढ़ी हैं। सीमा पार से घुसपैठ भी एक बड़ी चुनौती है, लेकिन यात्रा में कोई खलल नहीं पड़ेगा। इसके लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। लखनपुर के प्रवेश द्वार से सुरक्षा के इंतजाम का पता चल जाएगा। हर तरह के सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं, इसमें हमने कुछ नए कदम भी उठाए हैं, जिनका खुलासा नहीं किया जा सकता, लेकिन यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित होगी।
विज्ञापन

-रमेश कोतवाल, एसएसपी, कठुआ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें