फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2022: सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश, आतंकी खलल डालने के लिए कर सकते हैं स्टिकी बम का इस्तेमाल

Wed, 11 May 2022 07:44 PM IST
विमल शर्मा एजेंसी, जम्मू

सार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीआईजी हीरानगर रेंज देवेंद्र यादव ने कहा कि सतर्कता ही स्टिकी बम के खतरे का हल है। उन्होंने कहा कि स्टिकी बम की चुनौती से निपटने के लिए सबसे बेहतर रणनीति सतर्कता है। जवानों को इसके लिए विशेष रूप से अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के बीच सुरक्षा बलों को स्टिकी बम के लिए सतर्क किया जा रहा है। इन बमों पर मैग्नेट लगा होता है, जिसे किसी भी वाहन के नीचे चिपका कर टाइमर या रिमोर्ट से विस्फोट किया जा सकता है। बीते वर्ष फरवरी माह में पहली बार सीमा सुरक्षा बल ने सांबा जिले से 14 ऐसी आईईडी बरामद की थी, जिनमें मैगनेट लगे थे।

सतर्कता ही स्टिकी बम के खतरे का हल

इन आईईडी को स्टिकी बम के रूप में इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया गया था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीआईजी हीरानगर रेंज देवेंद्र यादव ने कहा कि सतर्कता ही स्टिकी बम के खतरे का हल है। उन्होंने कहा कि स्टिकी बम की चुनौती से निपटने के लिए सबसे बेहतर रणनीति सतर्कता है। जवानों को इसके लिए विशेष रूप से अलर्ट किया गया है।

पहले भी स्टिकी बम बरामद किए जा चुके हैं

जम्मू में इंटर बटालियन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पहुंचे डीआईजी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में किसी तरह की कसर नहीं रहेगी। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों की सतर्कता से पहले भी स्टिकी बम बरामद किए जा चुके हैं। बीते वर्ष अगस्त और सितंबर माह में पुंछ जिले से आईईडी लगे चार स्टिकी बम मिले थे।

विज्ञापन


हाल ही में 28 अप्रैल को जम्मू के सिद्दड़ा बाइपास रोड पर आईईडी बरामद की गई थी। डीआईजी ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां यात्रा को महफूज बनाने की तैयारियों में लगी हैं। 

अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए होटल मालिकों से मिले सैन्य अधिकारी  

तीन राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर अतुल राजपूत ने बुधवार को मशहूर पर्यटन स्थल सोनमर्ग के होटल मालिकों और प्रबंधन कर्मचारियों के साथ अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित संचालन को लेकर बातचीत की। ब्रिगेडियर अतुल राजपूत ने सभी होटल मालिकों और होटल कर्मचारियों को यात्रा के दौरान शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन के लिए पर्यटकों की आमद के बेहतर प्रबंधन के लिए योगदान देने का आह्वान किया। बैठक में सोनमर्ग विकास प्राधिकरण के सीईओ मुश्ताक अहमद राथर, हाफिज मायाजीर, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन सोनमर्ग, इम्तियाज, महासचिव सोनमर्ग होटल एसोसिएशन, प्रबंधकों और होटल मालिकों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें