सोमवार से बंटेंगे पास, मिलेगा विक्की कौशल के साथ सेल्फी का मौका
वेयर हाउस स्थित अमर उजाला कार्यालय से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार से पास दिए जाएंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पास का वितरण होगा। इसमें से चुनिंदा लोगों को लकी ड्राॅ के माध्यम से चुना जाएगा जिन्हें विक्की कौशल के साथ सेल्फी का मौका भी मिलेगा।
मैं विक्की कौशल आ रहा हूं मंदिरों के शहर जम्मू में
विक्की कौशल ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि मैं विक्की कौशल आ रहा हूं मंदिरों के शहर जम्मू में। जम्मू और कश्मीर के लोगों से बात करने अमर उजाला संवाद में 30 नवंबर को।