जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर आरिफ को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि बीजिंग 2022 के लिए क्वालीफाई करने के लिए बधाई। हम सब आपके साथ हैं।
कश्मीर अल्पाइन स्कीयर आरिफ खान ने बीजिंग में होने वाले आगामी शीतकालीन ओलंपिक 2022 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आरिफ ने दुबई में क्वालीफाइंग अल्पाइन स्कीइंग स्पर्धा के दौरान खेलों में अपना स्थान हासिल किया। बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक अगले साल 2022 में 4 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा। जम्मू-कश्मीर सरकार के सूचना और जनसंपर्क निदेशक ने यह जानकारी दी है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर आरिफ को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि बीजिंग 2022 के लिए क्वालीफाई करने के लिए बधाई। हम सब आपके साथ हैं। आरिफ उत्तरी कश्मीर के तंगमर्ग के रहने वाले हैं। आरिफ भारत के एकमात्र स्की रेसर हैं, जिन्होंने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।