फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर : कारगिल के लोगों के लिए एयर कुरियर सर्विस हुई ऑनलाइन, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद होने के बाद शुरू की गई सुविधा

Sun, 19 Dec 2021 02:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू

सार

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद कारगिल के लोगों के लिए हवाई कुरियर सेवा के लिए बुकिंग, चेक-इन और बोर्डिंग पास जारी करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है। वायु सेना द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी वाली एएन-35 कारगिल कुरियर एयर सर्विस’ एक विशेष व्यवस्था के तहत संचालित की जाती है। 
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना का विमान। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड के मौसम में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद कारगिल के लोगों के लिए हवाई कुरियर सेवा के लिए बुकिंग, चेक-इन और बोर्डिंग पास जारी करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है। अधिकारियों ने बताया कि वायु सेना द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी वाली एएन-35 कारगिल कुरियर एयर सर्विस’ एक विशेष व्यवस्था के तहत उस समय संचालित की जाती है, जब भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में 434 किलोमीटर लंबा राजमार्ग पांच महीने के लिए बंद रहता है।

विज्ञापन


एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि लद्दाख नागरिक उड्डयन सचिव सौगत बिस्वास ने यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, ताकि हवाई सेवा के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा सके। बिस्वास ने कहा कि इस बार के तरीके पिछले बार से बहुत अलग होंगे और अब कई काम डिजिटल तरीके से किए जाएंगे।

लेह वायु सेना स्टेशन और उधमपुर वायु कमान के प्रतिनिधियों ने बैठक में लिया भाग 
बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग पास जारी करना, पास रद्द करना, सीटों का पुन: आवंटन, भुगतान और भुगतान लौटाना जैसे कई काम ऑनलाइन होंगे तथा इसके लिए प्रशासन ने एक बेहतर और आधुनिक पोर्टल की व्यवस्था की है। प्रवक्ता ने बताया कि एएन-32 सेवा के मुख्य समन्वयक आमिर अली ने सेवा के सुचारू संचालन के लिए जम्मू और श्रीनगर हवाईअड्डों पर तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लेह वायु सेना स्टेशन और उधमपुर वायु कमान के प्रतिनिधियों ने बैठक के दौरान वायु सेना के मुद्दों और आशंकाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

 
जम्मू-श्रीनगर व कारगिल में अफसर नियुक्त होंगे
प्रवक्ता ने कहा कि खामियों को दूर करने के लिए संबंधित हवाईअड्डों के निदेशकों के साथ चर्चा की गई। बिस्वास ने कारगिल के उपायुक्त से समन्वय के लिए जम्मू, श्रीनगर और कारगिल में संपर्क अधिकारियों और सहायक नोडल अधिकारियों की त्वरित नियुक्ति करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें