फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर डेयरी किसान संघ द्वारा बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। किसान एसोसिएशन (जेकेडीएफए) की बैठक शनिवार को सई खुर्द में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों जैसे दूध की दर, चारा और चारे की उपलब्धता और गाय के गोबर से आय बढ़ाने के लिए तकनीकी कौशल पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता डेयरी एसोसिएशन के प्रधान कुलभूषण खजूरिया ने की। उन्होंने कहा कि डेयरी फार्म की इच्छा रखने वाले किसानों को श्वेत क्रांति को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा पहल की है। दस या बीस गाय का डेयरी फार्म खोलने के लिए विभाग सामान्य जाति के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान देगा। अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के किसानों के लिए और अधिक अनुदान देने की व्यवस्था की गई है। इस वर्ग के युवा किसानों को डेयरी फार्म खोलने के लिए लागत का 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही चयनित किसानों को गव्य पालन प्रशिक्षण भी देगा। उन्होंने कहा कि जब तक डेयरी फार्म चलाए जाने के लिए दूध की बेहतर कीमत के साथ चारा व चारे की उपलब्धता गोबर से आय बढ़ाने के लिए तकनीकी कौशल बढ़ाने पर ही किसानों को लाभ मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए डेयरी फार्म चला रहे किसानों को संगठित होना चाहिए, ताकि किसानों की दिक्कतों का समाधान हो सके। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान व पूर्व सरपंच किशोर कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को रोजगार साधन अपनाने के लिए काफी साधन है पर जब तक किसानों को सरकार की और बेहतर सहयोग नहीं मिलता तो दिक्कतें पेश आएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की और ग्रामीण क्षेत्र में गोबर गैस प्लांट लगाए जा रहे, जिससे किसानों को बिजली सहित अन्य सुविधा मिलेगी। सरकार को चाहिए कि डेयरी फार्म से जुड़े किसानों की दिक्कतों का समाधान किया जाऐ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसोसिएशन के महासचिव तरुण शर्मा, सुखदेव राज, चौ. सुरजीत सिंह, संदीप चिब सहित डेयरी फार्म से जुड़े अन्य किसान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें