फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र आरएस पुरा में प्रशिक्षण शिविर लगा

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र आरएस पुरा में उपकुलपति डॉक्टर जेपी शर्मा पुरूस्कृत करते हुए एक प्रतिभागी को - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से फर्टिलाइजर विक्रेताओं के लिए सोमवार को प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। 15 दिन तक चलने वाले इस शिविर के दौरान शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉक्टर जेपी शर्मा मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

डॉ. जेपी शर्मा ने कहा कि फर्टिलाइजर विक्रेताओं को कृषि से संबंधित जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि वह अपने कारोबार को चलाने के साथ-साथ आने वाले किसानों को भी जागरूक बना सकें। किसानों को जानकारी नहीं होती कि उनकी फसल को कौन सी बीमारी लगी है। इसमें कौन सी दवा डालनी जरूरी है। ऐसे में अगर फर्टिलाइजर विक्रेता जागरूक होगा तो वह अपने-अपने क्षेत्र के किसानों को भी जागरूक कर सकते हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से फर्टिलाइजर विक्रेताओं को वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपकुलपति ने बताया कि पहले चरण के तहत 17 फर्टिलाइजर विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर कृषि विभाग के मुख्य अधिकारी अरविंद बारू, पुनीत चौधरी, बीके चंदन, डॉ. एसके गुप्ता सहित काफी संख्या में वैज्ञानिक एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें