फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मांगा सात हजार रुपये प्रति कनाल मुआवजा

विज्ञापन
परगवाल में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में बुधवार को किसानों ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार से जल्द मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रम में शामिल हुए। इसका नेतृत्व आल जेएंडके पंचायत कांफ्र ेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरपंच रामस्वरूप शर्मा ने किया। उन्होंने सरकार से बारिश और ओले से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सरकार किस आधार पर नुकसान की भरपाई करेगी। इसको लेकर किसान परेशान हैं। बहुत सारे किसान सरकारी जमीन या ठेके पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी कर गुजर बसर करते हैं। अगर सरकार ने उनको मुआवजा राशि नहीं दी तो वह भूखे मर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई दे कि मुआवजे की राशि किस आधार पर दी जाएगी। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए सभी किसानों को सात हजार रुपये प्रति कनाल मुआवजा दिए जाने की मांग भी की।
इसके बाद किसान जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने नायब तहसीलदार विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सभी किसानों को सात हजार रुपये प्रति कनाल मुआवजा किसानों के बिजली विल माफ करने और 2018 में हुए नुकसान की मुआवजा राशि से वंचित रहे किसानों को भी मुआवजा राशि देने की मांगी रखी। इस मौके पर पंचायत कांफ्रें स के उपाध्यक्ष सरपंच देशराज, सरपंच प्रभु दयाल रमेश खजूरिया, नितिन शर्मा, बुआ दित्ता, मंगत सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें