फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरपुर में 4 रिजॉर्ट के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ए फॉर रिजॉर्ट के बाहर इकट्ठे हुए लोग
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत बीरपुर में चार रिजॉर्ट के नाम से फार्म हाउस बैंक्विट हॉल और होटल बाड़ी ब्राह्मणा पुरमंडल मार्ग पर बना है। सोमवार सुबह 10 बजे के करीब अपर बीरपुर, लोअर बीरपुर और राजपुर कौलड़ पंचायत के निवासियों ने रिजॉर्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बाड़ी ब्राह्मणा-पुरमंडल मार्ग बंद कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रिजॉर्ट को पहले भी कई बार आगाह किया जा चुका है कि वह रिजॉर्ट की गंदगी और पानी का निकास मुख्य सड़क मार्ग पर न निकालें, लेकिन उन्हें इस बात पर कोई असर नहीं हुआ। इसको लेकर मजबूरन हमें सड़क बंद कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हम लोगों का रोज इस मार्ग पर आना जाना होता है। गंदगी व पानी इतनी मात्रा में सड़क पर आ जाता है कि कई बार यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो छोटी गाड़ी चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं। उन्हें गंभीर चोटें भी आती हैं। उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग पर पानी के निकास को लेकर स्थानीय निवासी कई बार रिजॉर्ट के मालिक से मिल चुके हैं और उसे कई बार कह चुके हैं कि इस मार्ग पर पानी के निकास के लिए नाली बना दें।
उन्होंने बताया कि इसको लेकर प्रशासन से भी कई बार अनुरोध किया गया, कि इस मार्ग पर पानी इकट्ठा न होने दें और इसको बंद कराया जाए, लेकिन उनकी तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे तंग आकर मार्ग बंद करना पड़ा है। तकरीबन एक घंटा मार्ग बंद करने के बाद बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाने लगी। इतनी देर में रिजॉर्ट के अधिकारी और मालिक पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पांच दिन के अंदर वह नाली का निर्माण कर देंगे, जिसके बाद सड़क पर पानी इकट्ठा नहीं होगा। इस आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी सदस्य रजनी देवी, पूर्व सरपंच गौतम सिंह और क्षेत्र के अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें