फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में डेंगू के 84 मामले आए साममे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना से अभी लोग उबर भी नहीं पाए थे कि डेगूं ने दस्तक दे दी। जिले में अब तक कुल 84 लोग डेगूं का शिकार हो चुके हैं। कोरोना के दौरान भी लोग काफी भयभीत हो गए थे। कई लोगों को दिमागी कमजोरी हो चुकी है। अभी कोरोना से कुछ राहत मिली तो डेंगू ने लोगों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन

गत दिनों बेमौसम बारिश के बाद डेंगू के अधिक मरीज सामने आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जागरूक भी कर रही है कि अपने आसपास पानी न जमा होने दें। ताकि डेंगू से बचा जा सके। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के जिला महासचिव सुमित सिंह सप्पन, सामाजिक कार्यकर्ता विकेश अंबा आदि ने नगर परिषद से मांग उठाई है कि कस्बे में फॉगिंग कराई जाए, ताकि डेंगू से बचाव किया जा सके।
-------
जिले में कुल 84 मामले डेंगू के सामने आए हैं, जिनमें से 43 पीड़ितों का अस्पतालों में उपचार किया गया, जबकि 41 को घरों में ही उपचार दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आम लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ संजे तुर्की, सीएमओ, सांबा
------------
वाक्स
कस्बे के चोहाटा, लिंक मार्ग, बार्डर मार्ग, वार्ड-एक, वार्ड-17, वार्ड-2, जिला कोर्ट परिसर, डीसी परिसर में फॉगिंग करा दी गई है। अन्य क्षेत्रों में भी फॉगिंग कराई जा रही है। ताकि डेंगू को अधिक फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

-पवन कोहली, अध्यक्ष, नगर परिषद, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें