बिश्नाह में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में धरने पर बैठे पंच, सरपंच व अन्य।
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोले जाने के विरोध में शुरू हुआ पंचों सरपंचों का धरना मंगलवार को जारी रहा। वे ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे हैं। इस दौरान उन्होंने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सरपंच पंच एसोसिएशन के प्रदेश उपप्रधान सरपंच जितेंद्र सिंह, सरपंच विजय सैनी, सरपंच सुरजीत सिंह चौधरी सोनू, पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह चाढ़क, नेता और बिश्नाह ब्लॉक, अरनिया ब्लॉक के पंच सरपंच धरने में शामिल हुए। सरपंच चक बाना चौधरी सुरजीत सिंह सोनू ने कहा कि उनका राज्य प्रशासन के खिलाफ तब तक धरना जारी रहेगा जब तक इन दुकानों की अलॉटमेंट रद्द नहीं हो जाती। जो पंचों सरपंचों पर शराब माफिया के साथ मिलकर प्रशासन शराब की दुकानें क्षेत्र में खोले जाने को लेकर साजिशें रच रहा है, उसे पंच सरपंच सहन नहीं करेंगे और गर्मी क्षेत्र में कहीं भी हम दुकान में शराब की नहीं खुलने देंगे।