फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशनह खैरी में शराब की दुकान के मामले में सरपंचों पंचों पर एफ आई आर दर्ज करने के बाद सरपंच पंच धरने पर उतरे थाना प्रभारी को श

विज्ञापन
बिश्नाह में एफआईआर दर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन करते पंच-सरपंच। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के खैरी गांव में शराब की दुकान खोलने के विरोध के मामले में सरपंचों पंचों पर एफआईआर दर्ज करने के बाद वह धरना प्रदर्शन पर उतर आए हैं। सोमवार को सरपंचों पंचों ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में एफआईआर दर्ज करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पंचायत कॉन्फ्रेंस के बैनर तले प्रशासन और थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं खैरी के सरपंच विजय सैनी ने कहा कि पुलिस प्रशासन शराब माफिया के दबाव में काम कर रहा है। एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। हम पर दबाव डाला जा रहा है कि हम शराब की दुकान खोलने दें जो कतई नहीं होगा। हम अपने क्षेत्र में दुकान शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। इसके लिए हम और उग्र प्रदर्शन करेंगे। वहीं ऑल जम्मू-कश्मीर सरपंच पंच कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस शराब माफिया के साथ मिलीभगत कर रही है, और क्षेत्र में शराब की दुकानें खोलने को लेकर शराब माफिया के साथ मिलकर जो सरपंच पंच और स्थानीय लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए अगर नेशनल हाईवे पर भी धरना प्रदर्शन करना पड़ा तो पूरे प्रदेश के सरपंच-पंच प्रदर्शन करेंगे, और शराब की दुकानें ग्रामीण क्षेत्र में नहीं खुलने देंगे।
पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह चाढ़क ने कहा कि अगर इसके लिए सभी सरपंचों-पंचों को इस्तीफा भी देना पड़े, तो एकमत होकर देंगे। प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार सोहन लाल राणा उनसे मिलने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उनसे एफआईआर रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें