अखनूर। सिद्दड जम्मू में मंदिर में तोड़फोड़ पर रविवार को कस्बे में बजरंग दल कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मांग की कि दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए।
रविवार को फव्वारा चौक में बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने रजत शर्मा की अगुवाई में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सिद्दड़ा में मंदिर में भगवान की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करना साजिश है। प्रशासन को पूरी जांच कर के दोषी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ देशद्रोही ताकतें ऐसे घटनाओं को अंजाम देकर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना चाहते हैं। संवाद