ब्लाक भलवाल ब्राह्मण मे प्रदर्शन करते पंच, सरपंच व अन्य।
अखनूर। ब्लाक भलवाल ब्राह्मण में बुधवार को पंचायत कांफ्रेंस के बैनर तले सरपंचों, पंचों और ग्रामीणों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांग की कि रेत, बजरी के बढ़ते दाम पर रोक लगाई जाए और खनन संपदा बेचने का अधिकार सरपंचों, पंचों को दिया जाए।
पंचायत कांफ्रेेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि जम्मू क्षेत्र में खनन संपदा के दाम में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि पंचायत के ग्रामीणों को भी रेत, बजरी मंहगे दाम में मिल रही है, मगर सरकार मूकदर्शक बनी है। गरीब परिवार के लिए आवास बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी रही है। सरपंच राम स्वरूप ने कहा कि मनमर्जी से खनन संपदा के दाम वसूले जा रहे हैं, जबकि सरकार और प्रशासन इन लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रहा। सरपंचों और पंचों को रेत, बजरी बेचने का अधिकार दिया जाए।
प्रदर्शन में सरपंच देस राज, पंच काली दास, जगदीश राज, विजय कुमार आदि शामिल रहे।