फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से बनेगा: रविंद्र रैना

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व प्रदेश में केंद्र सरकार ने प्रदेश का काफी विकास किया है, जिस कारण लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। रोजाना कई लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इससे साफ है कि आगामी विधानसभा में भाजपा 50 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री भी भाजपा का ही होगा। यह बातें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रविंद्र रैना ने डोडा दौरे के दौरान कहीं।
विज्ञापन

जन संपर्क अभियान और कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना सुबह डोडा पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले 7 साल में जिस तरह केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए काम किया हैं, उससे काफी समर्थन मिल रहा है। दिन प्रतिदिन कार्यकर्ताओं की वृद्धि होती जा रही है। इससे साफ है कि इस बार प्रदेश में भाजपा 50 से अधिक सीटें लेकर अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। डीलिमिटेशन की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। इसके बाद ही चुनाव कराए जाएंगे, जिसके लिए भाजपा तैयार है। कोरोना की वजह से कुछ हद तक विकास कार्यों में कमी आई है।
आने वाले समय में अधिक तेजी से काम किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं जम्मू कश्मीर यूनियन टेरिटरी के उपप्रधान शक्ति राज परिहार, भद्रवाह के पूर्व विधायक दिलीप परिहार, बीडीसी चेयरमैन धनअंतर सिंह कोतवाल, जिला प्रधान स्वामी राज शर्मा, जिला प्रभारी बलदेव सिंह बलोरिया, सह प्रभारी शशिपाल गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें