फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: छह महीने के लिए बीडीओ के तौर पर तैनात किए गए प्रशासनिक सेवा के अधिकारी

Sat, 02 Oct 2021 05:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जूनियर स्केल अधिकारियों को ग्रामीण विकास विभाग में ब्लॉक विकास अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के जूनियर स्केल अधिकारियों को ग्रामीण विकास विभाग में ब्लॉक विकास अधिकारी के तौर पर छह महीने के लिए तैनात कर दिया गया है। इस संबंध में विभाग के प्रधान सचिव विपुल पाठक ने आदेश जारी किया। 

विज्ञापन


मलिक कमीला मुश्ताक को बारामुला जिले में सिंघपोरा का बीडीओ, मीर दावर हबीब को कुपवाड़ा जिले के रामहाल का बीडीओ, दीक्षा रैना को उधमपुर जिले के परलीधर का बीडीओ, साहिल अबरोल को द्रगमुला कुपवाड़ा का बीडीओ, दिशा रैना को उधमपुर जिले के मोंगरी का बीडीओ, तुफेल इकबाल को कुपवाड़ा जिले के त्रेगाम का बीडीओ, अक्षय शर्मा को बारामुला जिले के लालपोरा का बीडीओ, ऊर्वी सिंह को आरएस पुरा का बीडीओ, चाहत भारती को कठुआ जिले के मांडली का बीडीओ, विवेक रतन को बारामुला जिले के जैनगीर का बीडीओ, फ्याज अहमद मीर को कुपवाड़ा जिले के तीतवाल का बीडीओ और शाफिया मकबूल को बारामुला जिले के संग्रामा का बीडीओ बनाया गया है। 
यह भी पढ़ें- आतंक पर प्रहार: इस साल अब तक 113 दहशतगर्दों का काम तमाम, सितंबर में आठ का सफाया
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा माजिद इकबाल को बांदीपोरा जिले के नैदखल का बीडीओ, आकांक्षा गुप्ता को राजोरी जिले के लंबेड़ी का बीडीओ, सचिन अबरोल को बारामुला जिले के परेनपिलां का बीडीओ, धीरज बहादुर को बारामुला जिले के शेराबाद खोर का बीडीओ बनाया गया है। नवमनी हंस को कश्मीर में रूरल सेनिटेशन का फील्ड अफसर व मोहित शर्मा को गांदरबल जिले में गुंद के बीडीओ का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें