फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से पहुंचने वाले अफसरों को एसडीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। ब्लॉक राजपुरा कार्यालय में बुधवार को जन शिकायत निवारण शिविर लगाया गया। इसमें एसडीएम रामकेश शर्मा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उनका मौके पर ही निवारण किया। कुछ लोगों को शीघ्र शिकायतों का निवारण करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कुछ अधिकारियों के शिविर में नहीं पहुंचने व देरी से पहुंचने पर फटकार भी लगाई। लोगों ने एसडीएम के समक्ष बिजली, पानी व गली नाली सहित कई समस्याएं रखी। कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, डीडीसी सदस्य आशारानी, सरपंच सदरेश बसौत्रा सहित अन्य पंचायतों के सरपंचों एवं पंचों और कई अन्य लोगों ने अपने मुद्दों को रखते हुए समाधान की मांग की। एसडीएम ने समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को निश्चित समय में समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें