पंचायत सेड में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया
ज्यौड़ियां। तहसील खड़ाहबली के गांव सेड में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को गांव बरडोह तथा गाव डगेर टीम के बीच खेला गया। इसको गाव बरढोह की टीम ने जीत लिया। बता दें कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 6 टीमों ने भाग लिया। आज फाइनल मैच गांव डगेर और बरडोह के बीच खेला गया।
गांव डगेर की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बरडोह की टीम ने अपनी पारी खेलते हुए 100 रन बनाए। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी डगेर की टीम 81 रन बनाकर आल आउट हो गई। फाइनल मुकाबले के मौके पर भारत प्रिय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों से कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। खेल न केवल इंसान को शारीरिक रूप से फिट रखते हैं। बल्कि उन्हें मानसिक तौर पर भी मजबूत बनाते हैं।
इस मौके पर रमेश वर्मा,सतपाल वर्मा,चुन्नी लाल,शाम चौधरी सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।